श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में 30वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति हरिद्वार : 7 दिसंबर

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में 30वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
हरिद्वार, 7 दिसंबर
जगजीतपुर स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शनिवार को 30वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘चार युग’ शीर्षक का कार्यक्रम रहा, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
✨ शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा (प्राचार्य, एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज), महामंडलेश्वर पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन स्वामी शिवानन्द आचार्य जी, रामकृष्ण मिशन हरिद्वार से स्वामी ब्रह्मानंद जी, एवं प्रधानाचार्य श्री सचिन जोशी जी ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि प्रो. बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बहुत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
🏆 प्रतिभागी सम्मानित
अतिथियों द्वारा मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सचिन जोशी ने सभी प्रतिभागी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने पुरस्कार से वंचित रहे बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन एक लंबी दौड़ है और असली सफलता कल से बेहतर बनने की कोशिश में है। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *