विकसित भारत के संकल्प में ‘सनातन’ का योगदान अनिवार्य है! 🚩🇮🇳हरिद्वार 17 जनवरी आज देश के यशस्वी गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी व्यक्ति गत भेट कर आगामी कुम्भ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना में सक्रिय भूमिका और सेवाओं का खाका प्रस्तुत किया।विगत दिवस पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने माननीय गृह मंत्री जी से भेंट कर ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु सनातन सहयोग का जो वचन दिया है, उस संकल्प को पूर्ण करना हम सभी का परम कर्तव्य है।भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के बिना एक समर्थ राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। अखिल भारतीय सनातन परिषद शैक्षणिक संस्थाओं और हरिद्वार नागरिक मंच के माध्यम से हमारा यह निरंतर प्रयास है कि पूज्य संतों के मार्गदर्शन में हम शासन-प्रशासन और समाज के बीच एक सुदृढ़ सेतु का कार्य करें।आगामी कुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रदर्शन है। जय श्री राम! जय सनातन! 🚩#AmitShah #Mahakumbh2026 #SanatanDharma #ViksitBharat #Haridwar #DrSunilBatra #AkhadaParishad #NiranjaniAkhada #SpiritualIndia
विकसित भारत के संकल्प में ‘सनातन’ का योगदान अनिवार्य है!
